शनिवार, 6 जुलाई 2013

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश से कितना खाद्य सुरक्षा दे पायेगी सरकार ?


खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के दायरे में देश की 67 फीसदी आबादी है। इसमें 75 फीसदी ग्रामीण और करीब 50 फीसदी लोग शहरों में रहने वाले हैं। कानून के तहत गरीब परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज अंत्योदय अन्न योजना के तहत मिलना जारी रहेगा। तीन रुपये किलो चावल, दो रुपये किलो गेहूं और एक रुपये किलो मोटा अनाज मिलेगा। जबकि उत्तराखंड में पीड़ितों से हुआ मजाक, 280 परिवारों के लिए 150 किलो राशन दिया क्यों ? क्या यह क्रूर मजाक नहीं है उत्तराखंड के निवासियों के साथ !  लेकिन अहम सवाल यह है कि बदलते दौर में लोग खाने-पीने खासकर राशन पर कपड़ों, फुटवियर और घरेलू गैजेट्स की तुलना में बहुत कम खर्च कर रहे हैं। नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन (एनएसएसओ) के वर्ष 2011-12 के शहरी भारतीय के औसत खर्च के आंकड़े ऐसी ही तस्वीर पेश करते हैं। ऐसे में अनाज वह भी सिर्फ चावल, गेहूं और मोटा अनाज देने से सरकार किसका कितना भला कर पाएगी ?

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश को कई आर्थिक जानकार देश के खजाने और वित्तीय सेहत के लिए खतरनाक मान रहे हैं। कई लोग इसे किसानों के हितों के खिलाफ भी बता रहे हैं तो कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इस अध्यादेश के चलते कुछ समय बाद देश को खाद्यान्न विदेशों से आयात करना पड़ेगा, जो हमें 50-60 के दशक की याद दिलाएगा। हालांकि, केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री केवी थॉमस ने शुक्रवार को दावा किया कि खाद्य सुरक्षा अध्यादेश लागू होने से सरकार का घाटा नहीं बढ़ेगा। घाटा कैसे नहीं बढेगा इसका जबाब नहीं है मंत्री जी के पास इसका जबाब तो हमारे गुगे PM जी देगे क्या ?1 लाख 24 हजार करोड़ खर्च होंगे तो खजाना हो जाएगा खाली?

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के तहत बांटने के लिए 612.3 लाख टन अनाज की जरूरत होगी, जिस पर करीब एक लाख 24 हजार 724 करोड़ खर्च का अनुमान लगाया गया है। जाने माने अर्थशास्त्री और कॉरपोरेट हस्ती गुरचरन दास के मुताबिक, 'आम लोगों को करीब-करीब मुफ्त भोजन उन्हें माई-बाप पार्टी पर निर्भर बनाकर छोड़ देगा और वे एक स्थायी वोट बैंक में तब्दील हो जाएंगे। केंद्र में सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी की यह बेजोड़ रणनीति है- आम मतदाता और पार्टी लोगों को गरीब और दूसरे पर निर्भर बनाए रखने के लिए प्रेरित होगी।

सड़ता हुआ अनाज कैसे होगा भारत निर्माण ?
यदि यही एक लाख करोड़ रुपए की रकम सार्वजनिक उपयोग की चीजें जैसे सड़क, स्कूल, बिजली और कानून व्यवस्था मुहैया कराने में खर्च की जाती तो इससे नए अवसर पैदा होते। इससे उद्यमी नए व्यवसाय शुरू करने को प्रेरित होते जिससे रोजगार के मौके पैदा होते और सरकार के कर राजस्व में वृद्धि होती। इस रकम को सार्वजनिक उपयोग की जरूरतों पर निवेश किया जा सकता है। इससे समाज का जीवन स्तर ऊंचा उठता।'
  'खाद्य सुरक्षा बिल के साथ कई दूसरे खतरे भी जुड़े हैं। एक सच तो यह है कि देश इतना बड़ा खर्च उठाने की हालत में नहीं है। केंद्र सरकार का ताजा बजट इसकी कहानी बयां करता है कि देश की आर्थिक हालत कितनी खराब है। इस नए खर्च से सरकार का राजकोषीय घाटा और बढ़ेगा और इसकी रेटिंग भी कम होगी। रेटिंग कम होने का मतलब यह है कि वैश्विक बाजार से भारत को मिलने वाला धन और महंगा हो जाएगा। साथ ही, इससे विदेशी निवेशक हतोत्साहित होंगे जबकि फिलहाल उनकी सख्त जरूरत है। इतना ही नहीं, पुराने अनुभव बताते हैं कि ऐसी योजनाओं में गरीबों के पास पहुंचने वाले अनाज का आधे से कम हिस्सा ही वास्तव में उन तक पहुंच पाता है। मतलब यह कि इस बिल के जरिये करीब ढाई करोड़ टन खाद्यान्न ब्लैक मार्केट में पहुंच जाएगा, जो एक नए घोटाले को जन्म देगा और पहले ही घोटालों से घिरी सरकार यह खतरा मोल नहीं ले सकती। इससे भी बड़ी खतरे की घंटी यह है कि लोग बिल के प्रावधानों का फायदा उठाने के लिए अपनी माली हालत की झूठी जानकारी देने को प्रेरित होंगे और सार्वजनिक जीवन में नैतिकता का स्तर और कमजोर होगा। उदाहरण के लिए कर्नाटक की 83 प्रतिशत आबादी बीपीएल कार्ड के आधार पर खुद के गरीब होने का दावा करती है, जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य की एक चौथाई से भी कम आबादी वास्तव में गरीब है। इसी तरह, पिछले साल हुई जांच के बाद पश्चिम बंगाल सरकार को पता चला कि राज्य के 40 फीसदी बीपीएल कार्ड फर्जी हैं। उत्तर प्रदेश में हालात इससे भी बदतर हैं। आम लोगों को झूठा बनाने वाला कानून हमारे संविधान निर्माताओं को कभी रास नहीं आता। उनके मन में भारतीय गणतंत्र की जो अवधारणा थी, वह नैतिकता पर आधारित थी- इतनी ज्यादा कि उन्होंने राष्ट्रीय झंडे में धर्म का पहिया माने जाने वाले अशोक चक्र को जगह दी।'

, 'जब हम छोटे थे तो हमारे माता-पिता ने हमें ईमानदारी और कड़ी मेहनत का महत्व बताया था। हमने सीखा था कि जो मेहनत नहीं करते, उन्हें खाना नहीं मिलता। लेकिन जब सरकार लोगों को मुफ्त में चीजें देने लगती है तो इससे उनकी कार्य-संस्कृति कमजोर होती है। यह जिम्मेदारी और धर्म के प्रति हमारी उस भावना को कमजोर करता है, जिसकी शिक्षा हमारे माता-पिता ने हमें दी थी। जब सरकार लोगों को सब्सिडाइज्ड खाद्यान्न, डीजल, रसोई गैस, मनरेगा के तहत रोजगार जैसी चीजें मुफ्त में देना शुरू करती है तो इससे गलत संदेश जाता है। लोगों को लगने लगता है कि बिना मेहनत किए ही उन्हें चीजें मिल सकती हैं। यह भी अधर्म का ही एक रूप है। 1991 के आर्थिक सुधार एक नए अलिखित सामाजिक करार पर आधारित थे जिसने विश्वास का एक नया आधार तैयार किया था। करार यह था कि सरकार व्यावसायिक गतिविधियों से दूर हो जाएगी और सारा ध्यान शासन तथा सार्वजनिक हित के मुद्दों पर केंद्रित करेगी।'
 
     नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन (एनएसएसओ) के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 7.4 फीसदी अनाज (गेहूं, चावल) और उसके विकल्पों पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस पर 9.4 फीसदी रुपये खर्च कर रहा था। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करने पर पता चलता है कि औसत शहरी भारतीय अनाज पर सबसे कम खर्च कर रहा है। जबकि यूपीए सरकार ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के जरिए गेहूं, चावल और मोटा अनाज ही देने का फैसला किया है। साफ है कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का एक आम भारतीय के जीवन पर बहुत क्रांतिकारी फर्क आने को लेकर कई शंकाएं हैं। 
      दाल पर एक औसत शहरी भारतीय का खर्च पिछले ६ सालों में न घटा है और न ही बढ़ा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 2.3 फीसदी दाल खरीदने पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस पर 2.3 फीसदी रुपये ही  खर्च कर रहा था। गौरतलब है कि यूपीए की महत्वाकांक्षी योजना यानी खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के तहत पात्रों को दाल नहीं दी जाएगी।
            खाद्य तेल  के मामले में  औसत शहरी भारतीय का खर्च घटा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 2.7 फीसदी चीनी, नमक और मसाले पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस पर 3 फीसदी रकम खर्च कर रहा था इसी प्रकार दूध और उससे जुड़े प्रॉडक्ट पर औसत शहरी भारतीय का खर्च बढ़ा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 7.8 फीसदी दूध और उससे जुड़े प्रॉडक्ट पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस पर 7.3 फीसदी रकम ही खर्च कर रहा था। आज भी शहरी औसत भारतीय अंडा, मछली और मीट पर अपनी आमदनी का उतना ही हिस्सा खर्च कर रहा है, जितना पांच साल पहले करता था। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 2.8 फीसदी हिस्सा अंडा, मछली और मीट पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 2.8 फीसदी हिस्सा ही खर्च कर रहा था।
        जबकि चीनी ,नमक और मसाले के मद में पिछले पांच-छह सालों में खर्च घटा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 2.8 फीसदी चीनी, नमक और मसाले पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस पर 3 फीसदी रकम खर्च कर रहा था।

       जबकि सिक्षा ओए सेहत के  मद में भी औसत शहरी भारतीय का खर्च घटा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 11.2 फीसदी हिस्सा शिक्षा और सेहत पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 12.3 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा था। 
                 ईधन और रशोई में  एक औसत शहरी भारतीय का ईंधन और रोशनी पर खर्च पिछले पांच सालों में काफी घट गया है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 7.6 फीसदी हिस्सा पेय पदार्थ, पान मसाला, तंबाकू पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 9.4 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा था।

       इसी तरह से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स  जैसे वॉशिंग  मशीन, फर्नीचर, फ्रिज जैसे हैवी घरेलू आइटमों पर औसत शहरी भारतीय का खर्च पिछले पांच-छह सालों में बढ़ा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के  आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 6.7 फीसदी हिस्सा शिक्षा और सेहत पर खर्च कर रहा है। इस मद में औसत शहरी भारतीय का खर्च सबसे ज्यादा बढ़ा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 4 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा था। 
शहरों में रह रहे लोगों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा इनदिनों कपड़ा, फुटवियर, बिस्तर और टॉयलेट से जुड़े प्रॉडक्ट पर खर्च हो रहा है। जो यह संकेत देता है कि औसत भारतीय का खर्च अब उन प्रॉडक्ट्स में बढ़ रहा है, जिन्हें आम तौर पर 'लग्जरी' आइटम माने जाते हैं। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 8.9 फीसदी हिस्सा कपड़ा, फुटवियर, बिस्तर और टॉयलेट से जुड़े प्रॉडक्ट पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 6.5 फीसदी हिस्सा ही खर्च कर रहा था। 
               इसी तरह से बिभिन्न प्रोदोक्ट और सेवाओं के इस मद में औसत शहरी भारतीय अपनी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा खर्च करता है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 17.7 फीसदी हिस्सा विभिन्न प्रॉडक्ट और सेवाओं पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 20 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा था। 
          एक औसत शहरी भारतीय का पेय पदार्थों, पान मसाला और तंबाकू पर खर्च पिछले पांच सालों में बढ़ा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 8.5 फीसदी हिस्सा पेय पदार्थ, पान मसाला, तंबाकू पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 7.3 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा था।
            सब्जियों और फल पर एक औसत शहरी भारतीय का खर्च घटा है। एनएसएसओ के वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के मुताबिक एक शहरी भारतीय अपने महीने के औसतन खर्च 2399 रुपये का 5.7 फीसदी हिस्सा सब्जी और फल पर खर्च कर रहा है। जबकि वर्ष 2005-06 में औसत शहरी भारतीय इस मद में अपने औसत खर्च का 6.4 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा था । 
        इस तरह सभी आकड़ो को देखने के बाद लगता है की खाद्य सुरक्षा के नाम पर सरकार 2014 की राजनीतिक गोटी फिट करने का नाकामयाब तरीका अपनाया है पर इस तरीके से कांग्रेश की नैया पार होगी या नहीं ये तो इस देश की जनता ही जाने । पर खाद्य सुरक्षा बिल में कुछ नहीं बहुत कुछ संसोधन की जरुरत है यदि ओ संसोधन कर दिया जाए तो सायद इस देश की 65 % आबादी की भूख मिटाई जा सके यदि भ्रस्ताचार मुक्त प्रसाशन मिला तो
नोट -- सभी तरह के आकडे  नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन (एनएसएसओ) से लिया गया है किसी भी तरह की गलत जानकारी के लिए ब्लॉगर जिम्मेदार नहीं होगा

अंतिम संस्कार के अनोखे तरीके !

मृत्यु निश्चित है, जिंदगी और मौत का खेल पृथ्वी पर तब से चला आ रहा है, जब से जीवन चक्र शुरू हुआ। जो आया है उसे जाना ही होगा और जब वह जाता है, तो उसके प्रियजन उसे आंखों में आंसू भरकर विदा करते हैं और करते हैं उसका अंतिम संस्कार।
       सामान्य दफनाने और दाह संस्कार करने की क्रियाओं के अलावा दुनिया में अंतिम संस्कार के ऐसी प्रथाए हैं, जिन्हें जानकर आपको मौत से ज्यादा भयानक यह काम लगेगा। शव के साथ परंपराओं के नाम पर कई सारी चीजें होती हैं और इन्हें जानकर लगेगा की अगर मृत व्यक्ति को अगर पता चलता हो कि मरने के बाद उसके साथ कई जगह ऐसा भी होता है, तो उसे कैसा लगेगा।
        बहरहाल, यह तो एक कल्पना है, लेकिन हम जो आपको बता रहे हैं वह सच्चाई है, जिसे जानने के लिए आगे पढ़िए !


गिद्धों के भरोसे शव तिब्बत में नियिंगमा परंपरा के तहत आकाश के तले अंतिम संस्कार करने का ऐसा विधान है, जहां मृत शरीर को मांसाहारी पक्षियों का भोजन बनने के लिए छोड़ दिया जाता है। जब ये गिद्ध मृत के मांस को नोच-नोच कर खा चुके होते हैं उसके बाद शव की बची हुई हड्यिों के छोटे-छोटे टुकड़े किए जाते हैं और इसे स्काई बेरीअल कहा जाता है। मृत की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। इस दौरान तिब्बती बुक ऑफ द डेथ भी पढ़ी जाती है।
                                 कोरिया में अंतिम संस्कार
कोरिया में अंतिम संस्कार की विचित्र विधि मृतक के घर में की जाती है। नियम के अनुसार मृतक की मौत के 3 दिन बाद सुबह यह संस्कार किया जाता है। इसके तहत मृतक को उसके पारिवारिक कब्र में दफन किया जाता है। शोकाकुल परिवार अंतिम संस्कार वाले कपड़े पहनता है और यहां की महिलाएं ऐसे हेयर क्लिप और हेयर बैंड पहनती हैं, जो रस्सी या सन से बने होते हैं और प्रतीक होते हैं परिवार के विलाप का।
                             शव के लिए आंसू नहीं बहाना
बाली, इंडोनेशिया में मृतक को जीवित की तरह माना जाता है और कहा जाता है कि वह तो अभी सो रहा है। साथ ही आंसू बहाने पर भी मनाही है.! वे पुर्नजन्म में विश्वास रखते हैं और मानते हैं कि मृत्यु चक्र से मृतात्मा मुक्त हो गई है और उसे मोक्ष मिल गया है और अब मृत नया जन्म ले चुका है।
मृत शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ताबूत में रखा जाता है या फिर एक मंदिर नुमा कागज और लकड़ी का स्ट्रक्चर बनाकर उसके अंदर रखा जाता है और संस्कार स्थल तक बैलों से जुती सवारी में ले जाया जाता है और उसके साथ एक जुलूस होता है। इस मार्च के दौरान विलाप करने वाले ये मानते हैं कि एक लाइन में नहीं चलना चाहिए। वे इस शव यात्रा में इधर-उधर होकर बुरी आत्माओं को भ्रम में डालने की परंपरा निभाते हैं, जो मृत आत्मा का पीछा कर रही होती हैं। इस पूरी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को नाकाबेन कहा जाता है और फिर अंतिम क्रिया में इस पूरे मंदिरनुमा ढांचे या ताबूत को आग के हवाले करके क्रिया पूरी कर दी जाती है।
                              घर में ही दफनाते हैं शव को
मायन, दक्षिणी मैक्सिको में अधिकतर वर्गों में मृत व्यक्ति को घर में ही दफन करने की परंपरा है और ऐसा माना जाता है कि इस तरह से उनका प्रिय उनके ज्यादा करीब होता है। गरीबी भी इसके पीछे एक वजह बताई जा रही है और अंतिम संस्कार का पैसा व्यवस्था न होने के कारण वहां इस तरह से घर में ही गढ्ढा खोदकर मृत को गाढ़ दिया जाता था और आज भी यह परंपरा कई जगह है। फिलीपींस के अपायाओ आदिवासियों में भी रसोईघर के अंदर मृत को दफनाने की परंपरा है।
                             समंदर में अंतिम संस्कार
समंदर में भी अंतिम संस्कार की क्रिया का विधान कई जगह है। इसके तहत शव को बोट या जहाज से समंदर में डाल दिया जाता है। नेवी और जहाजी बेड़ों के लिए काम करने वाले व समंदर के प्रोफेशन से जुड़े लोगों में संस्कार की यह परंपरा का विधान है। प्राइवेट सिटीजंस को भी उनके धर्म के अनुसार समंदर में संस्कार करने की इजाजत होती है। इसके तहत शव को ताबूत में रखा जाता है। शव न हो तो फिर उसकी मिट्टी या राख को भी समंदर में डाला जाता है।
                                      बैल के मूत्र से पवित्रीकरण
जोरास्ट्रीयन परंपरा के तहत मृत शरीर को बैल के मूत्र को पानी के साथ मिलाकर पवित्र किया जाता है, जिसे गोमेज Gomez  कहा जाता है। केवल प्रोफेशनल जोरास्ट्रीयन ही शव के पास इस क्रिया के लिए जा सकता है और यह शुद्धीकरण कर सकता है। इसके बाद शव को सफेद कपड़े पर लेटाया जाता है। शोकाकुल लोगों को शव को छूने की सख्त मनाही होती है। कुत्ते को दो बार शव के पास इसलिए लाया जाता है कि मृत व्यक्ति को बुरी आत्माओं से मुक्ति मिल सके और कुत्ते की दृष्टि शव पर डलवाई जाती है इस परंपरा को सेगडिड “Sagdid”  कहा जाता है...

इसके बाद शव को पत्थर की एक शिला पर रखा जाता है और इसे गिद्धों का भोजन बनने के लिए छोड़ दिया जाता है और गिद्ध शव का मांस नोच-नोच कर खा जाते हैं। शुद्धीकरण के लिए मृत व्यक्ति के कमरे के बाहर सारी क्रियाएं होने के बाद चंदन और लुभान जलाया जाता है। इनके अंतिम संस्कार स्थल को धकमा या टॉवर ऑफ साइलेंस कहा जाता है। भारत में इस तरह के अंतिम संस्कार के लिए इस समुदाय के लोग बंगली बंगलों का उपयोग करते हैं, जिसे फ्यूनरल होम कहा जाता है, जो अस्थाई मकान होते हैं। इस तरह के बंगली में बेडरूम, बाथ रूम और किचन, डायनिंग रूम सारी व्यवस्थाएं भी होती हैं।
                                         ताबूत को लटकाते हैं
चीन में और फिलीपींस में कई जगह ताबूत में शव को रखकर चट्टानों पर लटकाने की परंपरा भी है और माना जाता है कि मृत ऐसा करने से स्वर्ग के करीब होगा और दक्षिणी चीन में भी यही होता है आदिवासियों की अंतिम संस्कार की परंपरा के तहत।
                                कुर्सी पर बैठाकर अंतिम संस्कार
फिलीपींस के बैंकुएट क्षेत्र के आदिवासियों में मृत व्यक्ति के लिए 8 दिन तक विलाप किया जाता है और फिर शव को कुर्सी पर बैठकार उसके हाथ-पैर और भुजाएं रस्सी से बांधते हैं। फिर इसे घर के प्रवेश द्वारा पर रखा जाता है और कम्युनिटी के सारे लोग एकत्र होकर भजन और गीत के रूप में मृत के जीवन का गान करते हैं और एक पार्टीनुमा आयोजन होता है और शव का चेहरा स्वर्ग की ओर रखने की परंपरा है। टिनक्यूइयन आदिवासियों में मृत को दूल्हे के कपड़े पहनाए जाते हैं और शव को कुर्सी पर बैठाया जाता है और शव के होठों से तंबाखू लगाई जाती है।
शव के मुंह में चॉपस्टिक रखते हैं
वियतनाम में अंतिम संस्कार की अजीब परंपरा के तहत किसी के माता या पिता का देहांत होता है, तो उनके बच्चे इस घटना को स्वीकारते नहीं हैं। शव के दांतों के बीच में इस परंपरा में चॉपस्टिक रखी जाती है और शव को चटाई पर लेटाया जाता है। इसके बाद मृत का बड़ा बेटा या बेटी मृत के सारे कपड़े उतारता है और उन्हें हवा में लहराया जाता है और उसकी आत्मा को पुकार लगाई जाती है कि मृत के शरीर में वह वापस आ जाए। 
इस परंपरा के बाद उसके बालों पर कंघी की जाती है, नाखून काटे जाते हैं और महिला शव को उसी अंदाज में सजाया जाता है और सजीव संसार की गंदगी और धूल को हटाया जाता है शव पर से। फिर वे शव के मुंह में चावल, सोना रखते हैं ताकि मृतात्मा भूखी न रहे और फिर सफेद कफन में लपेट कर उसे दफन कर दिया जाता है।
                                      अंतरिक्ष, अंतिम संस्कार
यह भी अंतिम संस्कार की अजीब परंपरा है इसके तहत मृत के संस्कार की या दफन की मिट्टी को या राख को लिपस्टिक जैसी ट्यूब में रखा जाता है और स्पेस में रॉकेट से लांच कर दिया जाता है। आज से 15 साल पहले टीवी पर आने वाले धारावाहिक स्टार ट्रेक के प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर जेन रोडेनबेरी का अंतिम संस्कार ऐसे ही हुआ था और वे पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका स्पेस बेरिअल हुआ।